फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करलोटी में युवक पर किया दराट से हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बिलासपुर)। पुलिस थाना घुमारवीं के कस्बा करलोटी में एक युवक पर बाइक सवाराें ने दराट से हमला कर दिया। हमले में युवक को मामूली चोट आई है। युवक जैसे ही चिल्लाया बाइक पर सवार हमलावर मौका से फरार हो गए। घुमारवीं पुलिस ने शिकायतकर्ता आशीष कुमार उर्फ लवली पुत्र चैन सिंह निवासी गांव और डाकघर करलोटी की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 188 व 34 के तहत मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता आशीष कुमार उर्फ लवली ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि वह दूध लेने के लिए सड़क क्रॉस कर रहा था। इसी बीच छह युवक जो दो बाइक पर सवार थे। वहां आए और उस पर दराट से हमला कर दिया। शिकायत में कहा गया है कि जैसे ही उसने शोर मचाया आरोपी मौके से फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने हिम्मत नहीं हारी उसने अपने गांव के लड़कों के साथ मिल कर आरोपियों का पीछा किया। गांव मच्छवाण के समीप आरोपियों की एक बाइक स्किड हो गई। इसी बीच गांव वालों की सहायता से एक आरोपी को पकड़ लिया गया, जबकि अन्य आरोपी खेतों की तरफ भागने में कामयाब हो गए। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम अनु बताया है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र कुमार जसवाल ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने बताया कि मौके पर से फरार लोगों की तलाशा की जा रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होगा बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें