जुखाला (बिलासपुर)। बरमाणा पुलिस ने जुखाला के बटोली गांव में छापेमारी के दौरान 22 बोतल देशी शराब बरामद की है। पुलिस ने उक्त व्यक्ति के खिलाफ बरमाणा थाने में केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बरमाणा पुलिस को मस्तराम पुत्र शिवराम गांव बटोली डाकघर जुखाला के घर पर अवैध शराब होने की सूचना मिली। इसके बाद थाना प्रभारी विरोचन नेगी की अगुवाई में पुलिस टीम ने उक्त व्यक्ति के घर छापेमारी की। इस दौरान पुलिस को घर के कमरे से 12 बोतलें देशी शराब मार्का संतरा नंबर वन मिली। इस पर मस्तराम के खिलाफ बरमाणा थाने में हिमाचल आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।