श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)। बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा टीम ने कोट थाना के तहत मजारी में एक व्यक्ति को 397 ग्राम भुक्की के साथ हिरासत में लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कोट थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिलासपुर पुलिस की सुरक्षा टीम ने गश्त के दौरान गांव मजारी में नरेंद्र सिंह पुत्र गुरजीत सिंह गांव ढेर तहसील आनंदपुर साहिब से 397 ग्राम भुक्की बरामद की। डीएसपी श्री नयना देवी जी संजय शर्मा ने बताया कि इस व्यक्ति के खिलाफ कोट थाना में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।