झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव जांगला की एक महिला ने थाना में मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जांगला गांव की माया देवी ने थाने में आकर शिकायत दर्ज कराई कि बीते दिन जब वह अपने घर से दूध और सब्जी लेने के लिए दुकान में गई तो दुकान बंद थी। जब वह वापस घर आ रही थी तो रास्ते में गांव के बलदेव सिंह उसकी पत्नी और माता ने मेरा रास्ता रोककर मेरे साथ मारपीट की। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस उप अधीक्षक घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। उन्होंने साफ किया कि दोषी चाहे जो भी होंगे बख्शे नहीं जाएंगे।