झंडूता (घुमारवीं)। उपमंडल झंडूता के एक स्कूल में तैनात चपरासी की अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण मौत हो गई है। पुलिस ने इस संदर्भ में केस दर्ज कर लिया है। वहीं आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार व्यक्ति की पहचान सीताराम 55 पुत्र टौणू राम गांव बैरी दड़ोला के रूप में हुई है। मृतक रावमापा बैहना जटां में चपरासी के पद पर तैनात था। रात्रि के समय स्कूल में चौकीदार ड्यूटी पर तैनात था तथा सुबह के समय इसकी तबीयत खराब हो गई जो आसपास वाले लोगों ने इसके परिजनों को सूचित किया। परिजनों की ओर से इसे सिविल अस्पताल घुमारवीं ले जाया गया जहां डाक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया गया।
डीएसपी घुमारवीं राजेन्द्र जसवाल ने बताया कि इस मामले में झंडूता पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है तथा शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।