फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झंडूता थाने में मारपीट और गालीगलौज को लेकर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता थाने के तहत जज्जर गांव के एक व्यक्ति ने पुलिस को एक व्यक्ति के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जज्जर गांव के मलकियत सिंह ने थाने में शिकायत दर्ज करवाई है कि पंचायत में मेरे खिलाफ जमीन के झगड़े को लेकर सुरेश कुमार ने शिकायत पत्र दिया था। उसकी सुनवाई के लिए पंचायत का कोरम मौका पर आया हुआ था। पंचायत कोरम के सामने ही सुरेश कुमार, उसकी पत्नी तथा देवेंद्र उसे गालीगलौज, मारपीट और धमकियां देने लगे। इतने में मेरी पत्नी आई और मुझे उनकी मारपीट से बचाया। पुलिस ने उपरोक्त लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस उप अधीक्षक संजय शर्मा ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें