शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत आनी वाले गांव जै श्री देवी से एक मारपीट का मामला सामने आया है। ज्ञानचंद पुत्र मुख्तयार सिंह निवासी गांव जै श्री देवी डाकघर कोसरियां तहसील झंडूता जिला बिलासपुर के परिजनों ने पुलिस थाना तलाई में सूचना दी कीकि ज्ञानचंद शराब पीकर परिवार वालों के साथ गालीगलौज और झगड़ा, हुड़दंग आदि कर रहा है। इस पर तलाई पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मौके पर जाकर ज्ञानचंद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने सीआरपीसी की विभिन्न धाराओं के तहत आगामी कार्रवाई कर रही है। उधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।