फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरमाणा में मिला ट्रक चालक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
बरमाणा(बिलासपुर)। बरमाणा थाने के तहत बीडीटीएस ट्रक यूनियन के पार्किंग मैदान के पास शनिवार सुबह एक ट्रक चालक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं इस संदर्भ में बरमाणा थाने में केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बरमाणा ट्रक यूनियन बरमाणा के साथ लगती सड़क पर एक ट्रक नंबर एचपी 89-7100 खड़ा था। वहीं ट्रक के पास ही ट्रक चालक रत्नलाल(55) पुत्र महंत राम गांव मुकड़ाना का शव संदिग्ध हालत में मिला है।
पुलिस के अनुसार मृतक के सिर पर चोट के निशान थे। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया गया है। पुलिस ने इस संदर्भ में बरमाणा थाने में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। पुलिस चालक की मौत के कारणों का पता लगाने की छानबीन में जुट गई है। कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मृतक की मौत का खुलासा होगा। वहीं पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें