फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भजवानी के पास सतलुज के दलदल में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पंचायत औहर के भजवानी के पास सतलुज नदी के किनारे दलदल में एक व्यक्ति का शव मिला है। झील के दलदल में शव मिलने की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और स्थानीय लोगों के साथ शव को दलदल से बाहर निकाला।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पुलिस शव को बिलासपुर लुहणू मैदान में ले गई। पुलिस ने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में कुछ लोगों ने अपने परिजनों की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। उन लोगों को वहां पर बुलाया गया लेकिन उन्होंने शव को पहचानने से इनकार किया।
पुलिस सूत्रों के अनुसार शव कई दिन पुरानी लग रही है जिसकी आयु तकरीबन 45 साल के लगभग है। वहीं शरीर के ऊपर हुड़ और पेंट पहन रखी है। मृतक को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल रखा है। उपपुलिस अधीक्षक बिलासपुर संजय शर्मा ने बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज कर तथ्यों के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें