फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हूटर बजने के बाद न जाएं सतलुज के किनारे : उपायुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। उपायुक्त एवं अध्यक्ष जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण राजेश्वर गोयल ने बताया कि कोल डैम से पानी छोड़ने की प्रारंभिक सूचना आम लोगों को देने के लिए हूटर बजाया जाता है ताकि लोग सतर्क हो जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि प्रत्येक दिन जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, उपायुक्त कार्यालय बिलासपुर से प्रारंभिक सूचना के तौर पर हूटर बजाया जाता है ताकि लोगों को सूचित किया जा सके कि कोल बांध से पानी छोड़ा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कोल बांध से अतिरिक्त जल छोड़ने के कारण नदी का जल स्तर बढ़ जाता है। उन्होंने आमजन से आह्वान किया कि वे इस दौरान सतलुज नदी के किनारे न जाएं। जब भी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण को कोल डैम से पानी छोड़ने की सूचना मिलती है तो आम जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 10 से 15 सेकेंड के लिए हूटर बजाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें