भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाने के तहत पड़ने वाले हटवाड़ क्षेत्र में पुलिस ने एक व्यक्ति से 3.90 ग्राम चरस पकड़ी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस थाना प्रभारी प्रभारी अशोक कुमार की अगुवाई में गश्त पर थी। इसी दौरान हटवाड़ में स्कूल के पास एक व्यक्ति जाहू से हटवाड़ की तरफ आ रहा था। वह पुलिस पार्टी को देखकर घबरा कर पीछे की तरफ भागा और जेब से कुछ निकाल कर फेंक कर भागने लगा। तभी पुलिस पार्टी ने उसे पकड़ा और जो वस्तु उसने फेंकी थी उसे देखा तो उसमें 3.90 ग्राम चरस पाई गई।
पूछताछ करने पर पता चला कि व्यक्ति का नाम नवीन शर्मा पुत्र देवराज शर्मा गांव व डाकघर कोट का निवासी है। पुलिस द्वारा विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है आगे की कार्रवाई की जा रही है।