फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नयना देवी से गिरफ्तार हुए साल 2017 के कोर्ट के भगौड़े

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। पीओ सेल बिलासपुर पुलिस की टीम ने दहेज उत्पीड़न और मारपीट के मामले में दो उद्घोषित अपराधियों को नयना देवी से हिरासत में लिया है। पुलिस ने दोनों को कोट थाना पुलिस के हवाले कर दिया है। इस संबंध में आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार रामकृष्ण और मदन लाल दोनों निवासी गांव भटेड़ पर दहेज उत्पीड़न और मारपीट का न्यायालय में मामला चला था, जिसमें दोनों दोषी पाए गए थे। अदालत की ओर से कई बार आरोपियों को वारंट और नोटिस जारी किए, लेकिन वे किसी भी पेशी में अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। इसके बाद न्यायालय ने उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था। सलोचना देवी पत्नी राम कृष्ण गांव भटेड़ ने सितंबर 2009 में पुलिस थाना कोट में शिकायत दी थी कि उसकी शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार हुई थी और शादी के दो-तीन साल बाद उसका पति रामकृष्ण उससे मारपीट करने लगा और दहेज लाने के लिए बाध्य करने लगा । ऐसा न करने पर तलाक की धमकी देकर डराता था। इस बारे में सलोचना देवी और रामकृष्ण के कई बार खानगी पंचायत में समझौते हुए। सलोचना देवी ने बताया था कि 1 सितंबर 2009 को जब उसका भाई इसके घर भटेड़ आया तो मदन लाल और राम कृष्ण ने उसे कमरे में बंद कर उसके साथ मारपीट की और गाली-गलौज के साथ दोबारा यहां आने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद सलोचना देवी ने पुलिस थाना कोट में शिकायत दी थी, जिसमें पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया था। न्यायालय ने कई बार आरोपियों को वारंट और नोटिस जारी किए लेकिन वे किसी भी पेशी में अदालत में हाजिर नहीं हुए थे। न्यायालय ने 5 दिसंबर 2017 को उन्हें उद्घोषित अपराधी घोषित कर दिया था और यह मामला पीओ सेल बिलासपुर को सौंपा गया था। पीओ सेल ने 12 फरवरी को दोनों आरोपियों को नयना देवी से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें आगामी कार्रवाई के लिए पुलिस थाना कोट के सुपुर्द कर दिया। मामले की पुष्टि डीएसपी नयना देवी संजय शर्मा ने की है।
विज्ञापन

...जारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें