फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट और जान से मारने की धमकी देने पर केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाने के अंतर्गत ग्राम पंचायत ताबड़ी की एक महिला ने अपने पति के साथ पुलिस थाने में अपने जेठ व जेठानी पर मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर केस दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि उनका अपने जेठ के साथ जमीनी विवाद चल रहा है। जब वह अपने घर पर काम काज में व्यस्त थी तभी उसके जेठ व जेठानी ने उसे गालियां निकालनी शुरू कर दीं। जब उसने इसका विरोध किया तो उन्होंने मेरे साथ मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं उन्होंने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने महिला की शिकायत पर दोनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 341,323,504,506 व 34 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। घुमारवीं डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस इस संदर्भ में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें