भराड़ी(बिलासपुर)। भराड़ी थाने के तहत कुठेड़ा में पुलिस ने गश्त के दौरान एक व्यक्ति से 11 बोतल देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत भराड़ी थाने मेें केस दर्ज कर लिया है। पुलिस की ओर से आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार भराड़ी थाना पुलिस कुठेड़ा की तरफ गश्त पर थी तभी उन्हें सूचना मिली की एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर उक्त मार्ग से जा रहा है। इसके चलते उन्होंने उक्त व्यक्ति की तलाशी ली। पुलिस को आरोपी के पास से 11 बोतल देसी शराब की मिली जिसके तहत पुलिस ने भराड़ी थाने में हिमाचल एक्साइज एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने बताया कि पुलिस द्वारा आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।