फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छड़ोल में राष्ट्रीय राजमार्ग पर टकराई तीन गाड़ियां, लगा जाम

विज्ञापन
छडोल के पास तीन गाड़ियों की टक्कर के बाद लगा जाम। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। राष्ट्रीय मार्ग चंडीगढ़-मनाली 205 पर तीन गाड़ियों की टक्कर हो गई। इसमें दो कारें, एक ट्रक शामिल हैं। वाहनों के टकराने के कारण एनएच पर कुछ देर तक जाम लगा रहा। उसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जाम हटाया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार छड़ोल के पास शनिवार सुबह 10:30 बजे एक ट्रक बिलासपुर स्वारघाट की तरफ जा रहा था। ट्रक नंबर 69-7345 और सामने से आ रही कार नियंत्रण से बाहर हो गई और पीछे टायर से जा टकराई। कार स्वारघाट से बिलासपुर की तरफ जा रही थी। कार नंबर पीबी 10- 7829 इसके पीछे एक और कार थी जो स्वारघाट से बिलासपुर ब्रेक ना लगने से सामने खड़ी गाड़ी से टकरा गई। गाड़ियों के टकराने से एनएच पर हल्का जाम भी लगा।
बिलासपुर पुलिस के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भागमल ठाकुर ने बताया कि हादसे के तुरंत बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई थी। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर एनएच से गाड़ियों को हटाया जिससे राजमार्ग पर किसी तरह के जाम से नहीं जूझना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें