शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र से एक स्कूली छात्रा के अगवा करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार स्कूली छात्रा के पिता ने तलाई पुलिस थाने में आकर एक शिकायत दर्ज करवाते हुए बताया कि उसकी बेटी स्कूल को पढ़ने के लिए गई थी लेकिन वह स्कूल से घर नहीं पहुंची तो उन्हें चिंता होने लगी तो उन्होंने उसकी सहेलियों और रिश्तेदारों से संपर्क साधा कि उसकी बेटी आपके पास तो नहीं आई है। जब कहीं से भी उसका अतापता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस से उसकी बेटी को ढूंढने की गुहार लगाई है। इतना ही नहीं पीड़ित पिता ने किसी अनजान व्यक्ति पर बेटी को अगवा करने का भी आरोप लगाया है।
पुलिस ने पिता की शिकायत पर आईपीसी की धारा 363 के तहत मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। इधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई थाना क्षेत्र के एक व्यक्ति ने अपनी बेटी के अगवा करने की शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज करके प्राथमिकता के आधार पर छानबीन शुरू कर दी है।