फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाषा अध्यापक की झील में गिरने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
झंडूता(बिलासपुर)। उपमंडल की राजकीय उच्च पाठशाला बाला में भाषा अध्यापक के पद पर कार्यरत एक शिक्षक की घर के साथ लगती पहाड़ी से पांव फिसल कर झील में गिरने से मौत हो गई। हादसा गत शाम को हुआ बताया जा रहा है। हादसे के बाद परिजनों ने भाषा अध्यापक को रात भर तलाश किया लेकिन उसका कहीं कोई सुराग नहीं लगा। इसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बाला स्कूल में भाषा अध्यापक के पद पर कार्यरत बाला गांव के दीप चंद आयु 38 साल पुत्र अनंत राम पिछले दिन पशुओं को लाने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान पहाड़ी से गुजरते वक्त दीप चंद का पांव फिसल गया और वह झील में गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई।
परिवार वाले उसे रात भर तलाश करते रहे लेकिन उसका पता नहीं चल पाया। सुबह दीप चंद के चाचा बालक राम ने पुलिस को सूचना देकर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस दल भी घटनास्थल पर पहुंचा और दीप चंद की तलाश शुरू कर दी। इसी दौरान कुछ लोगों ने झील में बोट के माध्यम से भी दीप चंद की तलाश शुरू की। बोट द्वारा तलाश करने पर दीप चंद का शव झील में मिला जिसे कड़ी मशक्कत के बाद झील से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। जबकि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने 174 के तहत मामला दर्ज किया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें