बिलासपुर में अर्द्धनारेश्वर समाज सेवा समिति के पदाधिकारी लोहड़ी पर मूंगफली और रेवड़ी बांटते हु?
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति पर्व के उपलक्ष्य पर बिलासपुर की समाज सेवी संस्था अर्द्धनारेश्वर समाज सेवा समिति ने संस्था की अध्यक्षा बिजली महंत की अगुवाई में बस अड्डा बिलासपुर में मूंगफली, रेवड़ी व पंचांग कैलेंडर बांटे। इस उपलक्ष्य पर ऑटो यूनियन बिलासपुर, टैक्सी यूनियन बिलासपुर एवं बिलासपुर की जनता ने राष्ट्रीय तिरंगे को फहराकर उत्सव में बढ़-चढ़ कर भाग लिया तथा सभी ने लोहड़ी के गीत गाकर हर्षोल्लास सेे पर्व को मनाया एवं एक दूसरे को शुभकामनाएं दीं।
बिजली महंत ने बताया कि संस्था लोहड़ी व मकर संक्रांति के उपलक्ष्य पर हर साल मूंगफली, रेवड़ी व पंचांग कैलेंडर बांटती है तथा लोहड़ी के मौके पर बिलासपुर वासियों को बहुत सारी दुआएं दीं। कहा कि बिलासपुर की सभी समाज सेवी संस्थाएं एवं बुद्धिजीवी लोग आपस में मिलकर सामाजिक कार्यों को बढ़ावा दें तथा बिलासपुर के युवा वर्ग को प्रेरित करें। बिजली महंत ने कहा कि उनकी अर्द्धनारेश्वर समाज सेवा समिति समाजसेवा के कार्य करती आ रही है तथा भविष्य में भी ऐसे कार्यों को करती रहेगी।
.