फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे की सामग्री के साथ युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहतलाई (बिलासपुर)। तलाई पुलिस ने नशे के कारोबारियों पर शिकंजा कसते हुए गत रात एक युवक से चिट्टा, चरस, सफेद और लाल सिरिंज बरामद की हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि नशे की सामग्री को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। जबकि आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उसे पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गत रात्रि तलाई पुलिस के एएसआई मदन लाल अपने दलबल के साथ यातायात नियमों की अवहेलना करने वालों की चेकिंग पर जा रहे थे कि शाहतलाई कलोल सड़क पर भगतपुर गांव के पास शाहतलाई की तरफ से आ रही एचपी-01यू-0365 गाड़ी को सहायक उपनिरीक्षक मदन लाल ने गाड़ी को रोकने का इशारा किया। चालक पुलिस देख कर घबरा गया। जब पुलिस ने गाड़ी की चेकिंग की तो गाड़ी में हर प्रकार की नशे की खेप मिली। इस मौके पर गाड़ी में से पुलिस को 1.34 ग्राम चिट्टा, 10.84 ग्राम चरस, 40 यूनिट सफेद और लाल सिरिंज बरामद की। पुलिस ने पूरी सामग्री को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि गाड़ी को भी पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने इस संबंध में एनडीपीएस की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
इधर घुमारवीं के डीएसपी राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि तलाई पुलिस ने एक युवक के पास 1.34 ग्राम हेरोइन चिट्टा,10.84 ग्राम चरस और 40 यूनिट सफेद लाल सिरिंज सुई बरामद की है। आरोपी की पहचान भगतपुर निवासी 25 वर्ष अशोक कुमार पुत्र प्रकाश चंद के रूप में हुई है। उन्होंने बताया कि पुलिस नशा कारोबारियों पर शिकंजा कसने में जुटी है तथा पुलिस उन संभावनाओं को तलाश रही है कि नशे के कारोबारियों के संबंध किस गैंग से है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें