फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामली के पास कार खाई में गिरी, तीन घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जामली(बिलासपुर)। जामली के पास एक सड़क हादसे में कार गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल बिलासपुर लाया जा रहा है। वहीं पुलिस ने भी इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार एक गाड़ी चंडीगढ़ से मंडी की ओर जा रही थी। इसी दौरान जामली के पास चालक कार पर से अपना नियंत्रण खो बैठा और कार गहरी खाई में जा गिरी। जैसे ही लोगों ने हादसे की सूचना मिली लोग मौके पर पहुंचे और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को गहरी खाई से निकला गया। इसके बाद लोगों ने घायलों को जिला अस्पताल बिलासपुर लाया जहां तीनों का उपचार चल रहा है।
हादसे का कारण सुबह से हो रही बारिश और धूंध को भी बताया जा रहा है। हालांकि हादसे के सही कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर रवाना हो गई थी। उन्होंने कहा कि घायलों को उपचार के लिए बिलासपुर अस्पताल लाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हादसे के कारणों का अभी पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें