फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वन रक्षकों की अनुबंध की जगह हो नियमित भर्ती

विज्ञापन
घुमारवीं में अराजपत्रित कर्मचारी संघ वन वृत्त बिलासपुर की बैठक में मौजूद सदस्य। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। वन राजपत्रित कर्मचारी संघ वन वृत्त बिलासपुर की बैठक घुमारवीं में राज्य कार्यकारिणी के उपप्रधान दाताराम चंदेल की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में वन कर्मचारियों की समस्याओं पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

दाताराम ने बताया कि बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि साल 2003 के बाद विभाग में चयनित सभी कर्मचारियों की न्यू पेंशन स्कीम की जगह पुरानी पेंशन बहाली की जाए। वहीं विभाग में अनुबंध के आधार पर होने वाली वन रक्षकों की भर्ती की जगह नियमित तौर पर भर्ती की जाए। संघ ने मांग की है कि वन विभाग में क्षेत्रीय कर्मचारियों का ड्यूटी समय तय न होने के कारण 24 घंटे काम करना पड़ रहा है जिस कारण उन्हें अनेक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है तथा इसकी एवज में क्षेत्रीय कर्मचारी को कोई लाभ भी नहीं मिलता है। संघ ने मांग की है कि क्षेत्रीय कर्मचारियों को पुलिस विभाग की तर्ज पर 1 माह का अतिरिक्त वेतन मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें