फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जामला में दो गुटों की लड़ाई के मामले में पुलिस ने लिए गवाहों के बयान

विज्ञापन
विज्ञापन
नम्होल(बिलासपुर)। 1 जनवरी को नम्होल के जामला में हुई खूनी झड़प की जांच में पुलिस सबूत और गवाह जुटाने में लग गई है। इसी संदर्भ में पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर मौके से सबूत बरामद किए।
विज्ञापन

रविवार को नम्होल पुलिस ने जामला गांव में पहुंच कर मारपीट स्थल पर पुराने हल की लकड़ी का टुकड़ा घटना स्थल से बरामद किया। वहीं पुलिस ने गवाहों के बयान भी लिखे हैं जिसमें गवाहों ने बताया कि इसी हल के टुकड़े से लड़ाई के समय हमला किया गया था। बताते चलें कि 1 जनवरी को जामला गांव के सुनील कुमार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि गांव के ही ग्रामीण रणजीत कुमार ने उस पर हल से हमला किया है जिससे सुनील कुमार के सिर पर गहरी चोट आई थी। जबकि इस मारपीट में एक और व्यक्ति कर्म सिंह के सिर में गहरे घाव की वजह से टांके लगे थे।
नम्होल पुलिस के आईओ विजय ने बताया कि उन्होंने रविवार को जामला गांव में हुए खूनी संघर्ष के संबंध में गवाहों के बयान लिए हैं। वहीं मौके पर से पुराने हल का टुकड़ा भी बरामद हुआ है जिसे लड़ाई के दौरान इस्तेमाल किया गया था। उन्होंने बताया कि पुलिस इस केस की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें