फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेली गांव में 6 किलो 330 ग्राम भुक्की समेत एक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। उपमंडल के तहत आने वाली ग्राम पंचायत तंबौल के चेली गांव में पुलिस ने एक व्यक्ति के घर में छापामारी के दौरान 6 किलो 330 ग्राम चूरापोस्त पकड़ा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चूरापोस्त (भुक्की) अपने कब्जे में ले ली है। पुलिस पकड़े गए आरोपी से कड़ी पूछताछ कर रही है। पुलिस ने संदेह के आधार पर आरोपी के घर में रेड डाली थी।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना स्वारघाट की टीम ने वीरवार देर रात उपमंडल स्वारघाट की समीपवर्ती ग्राम पंचायत तंबौल के चेली गांव में एक व्यक्ति के घर से 6 किलो 330 ग्राम चूरापोस्त(भुक्की) के साथ उसे गिरफ्तार किया है।
इस संदर्भ में पुलिस थाना स्वारघाट में आरोपी व्यक्ति चेत राम 41 वर्षीय पुत्र लछमण सिंह निवासी चेली डाकघर तंबौल जिला बिलासपुर के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर वीरवार देर रात थाना स्वारघाट के प्रभारी बलबीर सिंह ने अपनी टीम सहित बनेर के समीप चेली गांव में दस्तक दी। जब इस दौरान पुलिस ने चेत राम 41 वर्षीय निवासी चेली डाकघर तंबौल तहसील श्री नयना देवी जी जिला बिलासपुर के घर की तलाशी ली तो पुलिस को उसके घर से 6 किलो 330 ग्राम चूरापोस्त बरामद हुआ है। पुलिस ने तुरंत चूरापोस्त सहित चेत राम को हिरासत में ले लिया। मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी नयना देवी जी संजय शर्मा ने बताया कि इस बाबत थाना स्वारघाट में मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपी को न्यायालय में किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें