शाहतलाई(बिलासपुर)। तलाई थाने में झवोला गांव के एक व्यक्ति ने अपने ही गांव के व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत झवोला के झवोला निवासी नाठु राम ने ग्रामीण आत्माराम पर गालीगलौज करने और मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि जब वो झवोला पटवारखाना जा रहा था तब आत्मा राम उसे रास्ते में मिला। आत्मा राम ने उसे गालियां देना शुरू कर दी और उसके साथ मारपीट करने लगा। उसने बताया कि वो जैसे-तैसे जान बचाकर भागा। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर भादंसं की धारा 341,323,504 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। डीएसपी राजेंद्र ने बताया कि केस दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।