फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समोह में 78 ग्राम भुक्की समेत तीन युवक गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। झंडूता पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुलिस ने यातायात चेकिंग के दौरान समोह चौक पर एक गाड़ी से भुक्की बरामद की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आरोपियों को अदालत में पेश कर आगामी छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार समोह चौक पर यातायात चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। इतने में एक पंजाब नंबर की बोलेरो पिकअप पीबी 10 सी टी 2763 गाड़ी भगेड़ की ओर से आई जिसमें तीन युवक सवार थे। पुलिस ने जब उन्हें रोकने के लिए कहा तो वो घबरा गए और गाड़ी को सड़क के किनारे खड़ी कर भागने लगे लेकिन पुलिस ने सूझबूझ से उन्हें रोक लिया। पुलिस ने जब उनसे पूछताछ की उन लोगों ने अपना नाम सागर और अमन बताया जो दोनों सगे भाई जिला रूपनगर और तीसरा युवक अशोक कुमार संगरूर जिला का निकला।
उन्होंने पुलिस को बताया कि हम पंजाब से आए हैं और इलाके में गांव-गांव में जाकर रजाई बेचने का काम करते हैं। पुलिस ने जब उनकी गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी के कंडक्टर साइड में मैट के नीचे एक पॉलीथिन लिफाफे में भूरे रंग का पदार्थ मिला जिसे चेक करने पर पाया कि यह भूरे रंग का पदार्थ भुक्की है जिसका वजन 78 ग्राम निकला। पुलिस ने मादक पदार्थ अधिनियम के तहत तीनों आरोपियों को गाड़ी सहित गिरफ्तार कर मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों को आज अदालत में पेश किया गया है। पुलिस थाना प्रभारी प्रीतम चंद शर्मा ने बताया कि पुलिस ने चेकिंग के दौरान फेरी वालों से भुक्की बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें