फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अज्ञात घायल व्यक्ति ने आईजीएमसी में तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। कुछ माह पूर्व सलनूखांगड़ में अचेत अवस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति का आईजीएमसी में चल रहे उपचार के दौरान निधन हो गया। मामले की जांच कर रहे बरमाणा थाना के सब इंस्पेक्टर देव राज ठाकुर ने बताया कि बीते 19 अक्तूबर को एक अज्ञात व्यक्ति अचेत अवस्था में सलनूखांगड़ के आगे जामला गांव में सड़क के साथ झाड़ियों में गिरा हुआ मिला था जिसका उसी दिन से आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा था। यह व्यक्ति पुलिस को बेहोशी की हालत में मिला था। पुलिस ने मौके पर जाकर देखा तो व्यक्ति के सिर और मुंह पर जगह-जगह पर कट के निशान थे।
विज्ञापन

इस व्यक्ति की पहचान नहीं हुई थी लेकिन इसके बाजू पर विनोद और अनिता का नाम अंकित था। इससे अंदाजा लगाया जा सकता था कि व्यक्ति का नाम विनोद और पत्नी का नाम अनीता होगा। पुलिस ने उसी दिन आसपास के सभी जिलों और राज्यों के पुलिस थानों में उसका हुलिया व फोटो भेज दिया था लेकिन अभी तक उसकी किसी ने शिनाख्त नहीं की है। इस व्यक्ति की शनिवार को आईजीएमसी में मौत हो गई है। जिस दिन घटना घटी थी पुलिस घायल व्यक्ति को अस्पताल ले गई लेकिन डॉक्टरों ने उक्त व्यक्ति की नाजुक हालत देखते हुए शिमला रेफर कर दिया था। कई दिनों तक अज्ञात व्यक्ति का अचेतावस्था में आईजीएमसी शिमला में उपचार चल रहा था।
जब तक व्यक्ति अपनी होश में नहीं आता तब तक व्यक्ति की पहचान करना मुश्किल था। बरमाणा पुलिस थाने के एसएचओ विरोचन नेगी ने बताया कि मामला दर्ज कर पुलिस गहनता से छानबीन कर रही थी ताकि कुछ पता चल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें