फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला ने मारपीट और गालीगलौज का लगाया आरोप, केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं(बलासपुर)। घुमारवीं पुलिस थाना अंतर्गत रोपा घुलातर डाकखाना, कुह,मझवाड तहसील घुमारवीं निवासी सावित्री देवी पत्नी चमन लाल ने शिकायत पत्र दे कर आरोप लगाया कि जब वो अपने खेत से पत्थर लेकर घर की तरफ आई तो ब्रह्म दास उसे गंदी गालियां देने लगा। जब गाली देने से मना किया तो उसकी तरफ आ गया।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता ने ये भी आरोप लगाया कि डरकर जब वह घर के अंदर चली गई तो आरोपी पीछे-पीछे घर के अंदर चला गया तथा उसके साथ मारपीट करने लगा तथा वह उसे और उसके परिवार को घर के अंदर जिंदा जलाने की धमकी देने लगा।
इस पर पुलिस थाना घुमारवीं ने भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता की धारा 451, 323, 504 के तहत मामला दर्ज कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी घुमारवीं राजेंद्र जसवाल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें