फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान से पकड़े 1.20 लाख के नशे के कैप्सूल

विज्ञापन
कुंगराहट्टी में पकड़ी गई नशे की खेप की जांच करते पुलिस कर्मी। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। एसयूआई पुलिस टीम ने चांदपुर के कुंगराहट्टी में एक मेडिकल स्टोर में छापा मारा जिसमें पुलिस ने उक्त दुकान से 120 नशीले कैप्सूल बरामद किए। बरामद किए गए कैप्सूल की मार्केट कीमत 1.20 लाख आंकी जा रही है। खबर लिखे जाने तक छापामारी जारी थी।
विज्ञापन

जिले में बढ़ते हुए नशे के मामलों को देखते हुए पुलिस संदिग्ध जगहों पर छापामारी कर रही है। इसी के तहत पुलिस की एसयूआई टीम ने बिलासपुर के चांदपुर में मेडिकल स्टोर में छापा मारा। जहां से पुलिस को बड़ी संख्या में नशे के कैप्सूल बरामद हुए। पुलिस संदेह के आधार पर दुकान में रखी हुई हर चीज की जांच कर रही है। बताते चलें कि जिले में कई दुकानदार पैसे कमाने के लिए दवाई की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे हैं।
जिले में युवाओं में नशे की लत बढ़ती जा रही है। आयेदिन न जाने कितने युवा नशे का शिकार हो रहे हैं जिसके लिए एसपी साक्षी वर्मा ने पुलिस को कड़ी कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। साक्षी वर्मा ने साफ किया है कि बच्चों के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी दोषी और नशा माफिया को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन

एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि चांदपुर में दवाई की दुकान पर छापामारी की गई है जिसके तहत पुलिस ने नशे के 120 कैप्सूल बरामद किए हैं। कहा कि अभी पुलिस कार्रवाई जारी है। छापामारी की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें