बिलासपुर। सदर थाने के तहत बंदला गांव की महिला ने अपने पड़ोसियों के खिलाफ एससी-एसटी का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने शिकायत दी है कि आरोपियों ने उन्हें जाति सूचक शब्द प्रयोग किए और उन्हें धमकी भी दी। पुलिस ने प्राथमिकता के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है। आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बंदला गांव की एक महिला ने अपने ही गांव के कुछ लोगों पर उनसे झगड़ा करने और जातिसूचक शब्द बोलने की शिकायत दर्ज करवाई है। महिला ने शिकायत दी है कि जब वो अपने पति के साथ अपने खेत में काम कर रही थी, तब पड़ोसियों के पशु उनके खेतों में आ गए। जब उन्होंने उनसे पशुओं को हटाने को कहा तो उन्होंने उनसे झगड़ा करना शुरू कर दिया। झगड़े में आरोपियों ने पीड़ित परिवार को जाति संबंधित गाली दी और भयंकर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मामले की जांच की जा रही है।
एएसपी भागमल ठाकुर ने बताया कि सदर थाने में एससी-एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ है। मामले की छानबीन की जा रही है।