बिलासपुर। घुमारवीं थाने में एक बाइक चोरी का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। हालांकि अभी पुलिस को बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार राजेश कुमार ने शिकायत दी है कि 24 अक्तूबर को वह अपनी बाइक सड़क किनारे पार्क कर गया था लेकिन जब वह लौट कर आया तो उसे बाइक नजर नहीं आई। इसके बाद उसने बाइक को अपने स्तर पर भी हर जगह तलाश किया लेकिन बाइक का कोई सुराग नहीं लग पाया। इसके बाद राजेश कुमार ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने घुमारवीं थाना में भादंसं की धारा 379 के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।