फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाएं गंभीर

विज्ञापन
श्री नयना देवी के पास हादसे का शिकार हुई बलेरो गाड़ी - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
श्रीनयना देवी(बिलासपुर)। श्री नयना देवी के समीप के गांव नमैहला के पंजाब तथा हिमाचल क्षेत्र के पास एक बोलेरो गाड़ी गहरी खाई में गिर जा गिरी। इस हादसे में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। घायल महिलाओं को उपचार के लिए आनंदपुर साहिब भेज दिया गया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार शाम लगभग 4.30 बजे उस समय घटी जब दभोटा नालागढ़ से यात्री माता के दर्शनों के लिए बोलेरो गाड़ी नंबर एचपी-12 जी -2376 में आए थे। जब उक्त लोग वापस अपने घर जा रहे थे तो गाड़ी एक मोड़ पर अनियंत्रित हो जाने कारण लगभग 200 फुट से ज्यादा गहरी खाई में जा गिरी।
गाड़ी में दो महिलाओं के अतिरिक्त एक पुरुष भी सवार था। गाड़ी लुढ़कते ही पुरुष चालक ऊपर ही फंस गया। जबकि दोनों महिला गाड़ी के साथ ही खाई में गिर गईं। समाचार मिलते ही नयना देवी के एसडीएम सुभाष गौतम तथा नयना देवी के डीएसपी संजय शर्मा भी पुलिस दल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।
विज्ञापन

इस मौके पर होमगार्ड, पुलिस कर्मी तथा फायर कर्मियों ने एक गहरी खाई से कड़ी मशक्कत के बाद महिलाओं को निकाला। दोनों महिलाएं गाड़ी में फंसी हुई थीं जिन्हें बाहर निकालने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। सभी घायल महिलाओं को उपचार के लिए पंजाब के आनंदपुर साहब अस्पताल में भेजा गया है। वहीं हादसे की सूचना के बाद पंजाब पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें