फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग लड़की नालागढ़ में बरामद, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वारघाट(बिलासपुर)। श्रीनयना देवी के गांव सिनवां साधा से गत एक माह पहले अगवा हुई नाबालिग लड़की पुलिस के हत्थे चढ़ गई है। उक्त बरामदगी व कार्रवाई के बाद अगवा नाबालिग लड़की के परिजनों ने राहत की सांस ली है। लड़की और एक लड़के को पुलिस ने नालागढ़ से पकड़ा है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि स्वारघाट पुलिस थाने में गत एक माह पहले श्रीनयना देवी जी क्षेत्र के समीपवर्ती गांव सिनवां साधा से एक नाबालिग लड़की रहस्यमयी परिस्थितियों में अपने घर से गायब हो गई थी। इस संबंध में गत माह की 18 सितंबर के दिन पुलिस थाना स्वारघाट के आईपीसी की धारा 363 के अंतर्गत अपहरण का मुकद्दमा दर्ज किया गया था। तीन दिन बाद तलाश करने के बाद लड़की का परिजनों को कोई सुराग नहीं मिला था तो मजबूर होकर स्वारघाट पुलिस थाने में लड़की के पिता की तरफ से अपहरण व गुमशुदगी का मामला दर्ज कराया गया था।
नाबालिग लड़की को तलाश करने में स्वारघाट थाने की पुलिस की ओर से जगह-जगह तलाश की गई लेकिन नाबालिग लड़की का कहीं भी सुराग नहीं मिल रहा था। लड़की के परिजनों का आरोप था कि परिवार में ही लड़की की भाभी ने नाबालिग का अपहरण करवाया है।
विज्ञापन

गत दो दिन पहले पुलिस ने नाबालिग लड़की की भाभी से भी गहन पूछताछ करके हिरासत में लिया था जिसे कोर्ट से जमानत मिल गई थी। डीएसपी श्रीनयना देवी संजय शर्मा ने उक्त मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि नाबालिग लड़की को नालागढ़ से बरामद कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें