फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुझे और मेरे परिवार को फंसाया जा रहा झूठे केस में : गौरव

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। शुक्रवार को डियारा में हुई मारपीट के मामले में गौरव ने अपनी बहन चांदनी और भाई सौरभ के साथ संयुक्त पत्रकार वार्ता में कहा कि कुछ लोग उन्हें फंसाने में लगे हुए हैं। कहा कि शुक्रवार को भी डियार सेक्टर में कुछ लोगों ने उस पर ही हमला किया। बाद में उस पर ही हमला करने के झूठे आरोप लगा दिए। कहा कि उन्हें पहले भी चिट्टे के झूठे केस में फसाने का प्रयास किया गया। जबकि उन्हें और उसके परिवार वालों को लगातार जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं।
विज्ञापन

गौरव ने कहा कि शुक्रवार को अपने भाई के धौलारा रोड स्थित डियारा के घर में गया था और वहां पर एक व्यक्ति ने उसे पकड़ लिया तथा उसके साथ मारपीट शुरू कर दी। गौरव ने बताया कि इस दौरान संबंधित व्यक्ति के अन्य परिजन भी वहां पर एकत्रित हो गए। इस मारपीट में उसे सिर पर गंभीर चोट लगी है।
गौरव ने बताया कि उसने वहां से भागकर अपनी जान छुड़वाई और वह सीधा पुलिस चौकी पहुंच गया। गौरव के मुताबिक चौकी में वह करीब 4 घंटे मौजूद रहा तथा उसकी कोई शिकायत नहीं लिखी गई। पुलिस डियारा में चली गई और वहां से उसकी जीप को लेकर आ गई। गौरव ने बताया कि उसे जानबूझकर कथित तौर पर चिट्टे के झूठे केस में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है और गत दिनों उसके घर पर हुई पुलिस रेड में भी पुलिस को कुछ नहीं मिला था, बावजूद इसके उसे चिट्टे का आरोपी कहकर बदनाम किया जा रहा है। पुलिस को वहां से 5 लाख 53 हजार रुपये बरामद हुए हैं जोकि उसकी मौसी के हैं। इसकी पूरी डिटेल वह आयकर विभाग को दे देंगे। गौरव ने बताया कि उसके पिता को भी धमकियां दी जा रही हैं।
विज्ञापन

गौरव ने बताया कि जिस पिस्टल की बात उसके घर से बरामद करने की हो रही है वह नकली है। उसे एक सुनियोजित तरीके से चिट्टे के कथित सप्लायर के नाम पर फंसाया जा रहा है। गौरव ने जिला पुलिस प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि उसके भविष्य को ध्यान में रखते हुए निष्पक्ष जांच करें। बताया कि उसके पास गत दिवस उसके साथ हुई मारपीट की 2 चश्मदीद गवाह मौजूद हैं तथा इस मारपीट का वीडियो भी किसी ने वायरल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें