फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद ने श्री नयना देवी मंदिर में टेका माथा

Sat, 22 Oct 2016 10:58 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, श्री नयना देवी जी (बिलासपुर)।
विज्ञापन
पूर्व क्रिकेटर वेंटेश प्रसाद ने टेका श्री नयना देवी में माथा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विश्व विख्यात शक्तिपीठ श्री नयना देवी में पूर्व क्रिकेटर खिलाड़ी एवं जूनियर टीम के सिलेक्शन कमेटी के चेयरमैन वेंकटेश प्रसाद ने मां के दर्शन किए और घर परिवार के लिए सुख समृद्धि की कामना की।
विज्ञापन


पुजारी विशाल शर्मा, रिंकू शर्मा और विक्की शर्मा उनसे पूजा अर्चना करवाई। वेंकटेश प्रसाद चिंतपूर्णी और ज्वाला जी में दर्शन करने के उपरांत श्री नयना देवी पहुंचे थे। यहां पर माता के दर्शन करके उन्होंने प्राचीन हवन कुंड में आहुतियां डाली।

वेंकटेश प्रसाद ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश देव भूमि है और प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर है। उन्होंने कहा कि उन्हें आज हिमाचल के शक्तिपीठों के दर्शन करने का मौका मिला।
विज्ञापन


हालांकि क्रिकेट खेलने के लिए वह कई बार हिमाचल आए लेकिन माता जी के दर्शन करने का मौका उन्हें इस बार ही मिला है। इस मौके पर मंदिर न्यास की तरफ से पुजारी सीताराम ने उन्हें माता की चुनरी भेंट की। इस मौके पर हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन बिलासपुर के सदस्य बृजेश शर्मा भी उनके साथ मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें