फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: जुखाला कॉलेज में विद्यार्थियों को सिखाई सीपीआर की प्रक्रिया

Sat, 12 Jul 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
जुखाला कॉलेज में आयोजित विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम में सीपीआर देने का अभ्यास करती हुई छात्राएं।
विज्ञापन
महाविद्यालय में विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ आयोजन
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
जुखाला (बिलासपुर)। राजकीय महाविद्यालय जुखाला में रोवर्स एवं रेंजर्स, राष्ट्रीय सेवा योजना और रेड रिबन क्लब के संयुक्त तत्वावधान में एक विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम हुआ, जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य डॉ. ध्रुव पाल सिंह ने की।
विज्ञापन

इस अवसर पर होमगार्ड बटालियन के कमांडर बाबूराम शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को कार्डियोपल्मोनरी रिससिटेशन (सीपीआर) देना सिखाया गया। प्राचार्य ने विद्यार्थियों को सीपीआर के महत्व की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह प्रक्रिया आपातकालीन स्थिति में हृदय एवं श्वसन क्रिया को पुन: सक्रिय करने में सहायक होती है, जिससे शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का संचार बना रहता है। उसके बाद कमांडर बाबूराम शर्मा ने विद्यार्थियों को सीपीआर की महत्ता, प्रक्रिया एवं इसके व्यावहारिक पहलुओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हार्ट अटैक जैसी स्थितियां कहीं भी और कभी भी उत्पन्न हो सकती हैं, इसलिए हर नागरिक को सीपीआर की जानकारी होनी चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज के सभी शिक्षक, गैर शिक्षक वर्ग आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें