फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशुशाला की गिरी दीवार, दबकर भैंस की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
घुमारवीं (बिलासपुर)। घुमारवीं उपमंडल के तहत ग्राम पंचायत मरहाणा में बारिश के कारण पशुशाला की दीवार गिर गई। इससे भैंस की मौत हो गई। वहीं तडौन गांव में पशुशाला की छत गिरने से नुकसान हुआ है। वहीं भूस्खलन के कारण हरलोग-तल्याणा मार्ग कुछ देर के लिए अवरुद्ध रहा।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत मरहाणा के भ्योल गांव के देवीराम पुत्र नानक राम की पशुशाला की एक दीवार भारी बारिश के कारण गिर गई। भैंस की दबकर मौत हो गई। करीब 1.50 लाख का नुकसान हुआ है। वहीं तडौन गांव में दुनी चंद पुत्र मुंशीराम की पशुशाला की छत गिरने से नुकसान हुआ है। हलका पटवारी ने रिपोर्ट तैयार कर स्थानीय प्रशासन को भेज दी है। वहीं बगलेहड़ा में भूस्खलन होने से हरलोग से तल्याणा मार्ग अवरुद्ध रहा। प्रशासन ने मार्ग को जल्द ही बहाल करवा दिया। पुष्टि एसडीएम का कार्यभार देख रहे तहसीलदार घुमारवीं गोपाल शर्मा ने की है। उन्होंने कहा कि प्रशासन हरसंभव सहायता प्रदान करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें