फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: मध्यस्थता से सुलझेंगे अदालतों में लंबित मामले, नहीं लगेगा कोई शुल्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिएशन फॉर दी नेशन 3.0 अभियान शुरू, वैवाहिक और जमीन विवादों का भी होगा निपटारा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। अदालतों में लंबित मामलों का आपसी सहमति से समाधान करने के लिए मेडिएशन फॉर दी नेशन 3.0 अभियान शुरू किया गया है। इसके तहत पक्षकार मध्यस्थता के माध्यम से विवाद सुलझाने के लिए संबंधित अदालत में आवेदन कर सकते हैं। इस प्रक्रिया के लिए कोई शुल्क नहीं लिया जाएगा।
जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एवं वरिष्ठ सिविल जज प्रतीक गुप्ता ने बताया कि मध्यस्थता से विवाद सुलझाने पर पक्षकारों का समय और धन बच सकता है। अभियान के तहत वैवाहिक विवाद, चेक बाउंस, मोटर दुर्घटना दावा, समझौता योग्य आपराधिक मामले, बीमा और जमीन से जुड़े विवादों का निपटारा किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि इच्छुक पक्षकार संबंधित अदालत में स्वयं या अपने वकील के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अभियान और मध्यस्थता प्रक्रिया की जानकारी के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बिलासपुर के दूरभाष नंबर 01978-221452 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें