फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: कोर्ट से तीन मामलों में मुआवजा राशि जारी करने के आदेश

Thu, 02 Jul 2026 08:38 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बिलासपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
अदालत ने भूमि प्रभावितों को 5,95,91,783 रुपये मुआवजा राशि जारी करने की अनुमति दे दी है। यह तीन अलग-अलग आवेदन लायक राम व अन्य, संदीप कुमार व अन्य, तपिंदर सिंह व अन्य बनाम एलएसी व अन्य से संबंधित है।
विज्ञापन

अदालत में दायर आवेदनों में कहा गया था पूर्व में पारित निर्णयों के तहत निर्धारित मुआवजा राशि कोर्ट में जमा की जा चुकी है। साथ ही इन निर्णयों के खिलाफ किसी भी पक्ष ने अपील दायर नहीं की है। आवेदकों ने घरेलू जरूरतों का हवाला देते हुए राशि जल्द जारी करने की मांग की थी। वहीं, प्रतिवादियों ने इस पर कोई आपत्ति नहीं जताई। कोर्ट नाजिर की रिपोर्ट के अनुसार लायक राम एवं अन्य मामले में 3,72,40,526, संदीप कुमार एवं अन्य मामले में 1,50,74,378 और तपिंदर सिंह एवं अन्य के मामले में 72,76,879 रुपये की राशि अभी तक वितरित नहीं की गई थी। सभी तथ्यों पर विचार करने के बाद जिला न्यायालय ने आदेश दिया कि आवेदकों के हिस्से की राशि, ब्याज सहित, नियमानुसार उनकी पहचान सुनिश्चित करने के बाद जारी की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें