फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: अदालत ने दो आरोपियों को भगोड़ा किया घोषित

विज्ञापन
विज्ञापन
- आदेश के बावजूद नहीं हुए पेशियों पर उपस्थित
विज्ञापन


- पुलिस ने आदेश की अवहेलना करने पर केस किया दर्ज

संवाद न्यूज एजेंसी

बिलासपुर। मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने दो आरोपियों को भगोड़ा घोषित किया है। दोनों आरोपी अदालत के आदेश के बावजूद पेशियों पर उपस्थित नहीं हुए। सदर थाने में उनके खिलाफ अदालत के आदेश की अवहेलना करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संदीप कुमार निवासी ग्राम जोधा का वास (हरदावता) तहसील चिड़ावा जिला झुंझुनू राजस्थान के खिलाफ साल 2017 में सदर थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। ट्रायल के दौरान अदालत की ओर से आरोपी को समन, वारंट आदि जारी किए गए, लेकिन वह न्यायालय के समक्ष उपस्थित नहीं हुआ। इसलिए न्यायालय ने उसे भगोड़ा घोषित कर दिया। दूसरे मामले में अक्षय गोयल निवासी फेज-3 हाउसिंग बोर्ड बद्दी जिला सोलन को मुख्य न्यायाधीश की अदालत ने भगोड़ा घोषित किया है। आरोपी पर साल 2018 में सदर थाने में आपराधिक मामला दर्ज किया गया था। अदालत की ओर से समन, वारंट आदि जारी होने के बाद भी वह पेशियों से गैर हाजिर रहा। एएसपी शिव चौधरी ने बताया कि आगामी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें