फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय का फैसला 125 करोड़ लोगों की जीत : तुषार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

बिलासपुर। माननीय सर्वोच्च न्यायालय की ओर से राम जन्म भूमि के ऊपर दिए गए फैसले का विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल बिलासपुर इकाई ने स्वागत किया है। इस मौके पर जिले में हिंदू और मुस्लिम समुदाय ने मिलकर खुशी मनाई। वहीं उक्त फैसलेे पर भाईचारे का संदेश देते हुए एक-दूसरे को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रांत संयोजक अधिवक्ता तुषार डोगरा की अगुवाई में गुरुद्वारा चौक पर मंदिर के हक में निर्णय आने पर खुशी जाहिर की। कहा कि यह फैसला किसी धर्म या मजहब की लड़ाई नहीं था। उक्त फैसले से 125 करोड़ भारतवासियों की जीत सर्वोत्तम न्यायालय द्वारा सुनिश्चित की गई है। इस अवसर पर मुस्लिम समुदाय से मुनीर अख्तर लाली, विमला अंगिरास, रेखा शर्मा, नीरज वर्मा, दिनेश कुमार, संजीव ढिल्लों, बाबू राम चौधरी, सौरभ व्यास, गोपाल हंस, निखिल कुमार उपस्थित रहे। तुषार डोगरा ने कहा कि इस फैसले पर पूरे विश्व की नजरें टिकी थी और पूरे विश्व में रहने वाले प्रत्येक भारतवासी के लिए यह बहुत सुखद अनुभूति है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें