फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur News: स्वतंत्रता सेनानी परिसर राहियां में मनाया गया परिषद का वार्षिक समारोह

विज्ञापन
विज्ञापन
स्वतंत्रता सेनानी परिसर राहियां में मनाया गया परिषद का वार्षिक समारोह
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
भगेड़ (बिलासपुर)। स्वतंत्रता सेनानी एवं उत्तराधिकारी कल्याण परिषद जिला बिलासपुर का वार्षिक समारोह स्वतंत्रता सेनानी परिसर राहियां में धूमधाम से मनाया गया। हिमाचल प्रदेश एवं सहज राम स्वतंत्रता सेनानी परिषद राज्य अध्यक्ष ने प्रेमी देवी शास्त्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। सर्वप्रथम स्वतंत्रता सेनानी स्मारक पर पुष्प अर्पित कर ज्योति प्रज्वलित की गई। इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। इसके उपरांत वंदे मातरम् प्रस्तुत किया गया और अंत में राष्ट्रगीत प्रस्तुत किया गया। इस कार्यक्रम में स्वतंत्रता सेनानियों की धर्म पत्नियों एवं उनके आश्रितों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। जुध्या देवी सुंदरी देवी, सुहारु देवी एवं आश्रितों में सतीश कुमार भारद्वाज, हुकुम सिंह नरेंद्र चंदेल इत्यादि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सुभाष गुप्ता मुख्य सलाहकार, प्रेमलाल खाची सचिव एवं परिषद के प्रधान राजकुमार गुप्ता ने पूर्ण सहयोग किया। सभी महिलाओं और पुरुषों ने भी बढ़ चढ़कर भाग लिया। दिवंगत स्वतंत्रता सेनानियों की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन भी रखा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें