corona warriors honoured today in bilaspur
बिलासपुर। अमर उजाला बुधवार को बिलासपुर के कर्मवीरों को सम्मानित करेगा। पूर्णम मॉल में बुधवार सुबह 10 बजे होने वाले कार्यक्रम में उपायुक्त रोहित जम्वाल मुख्यातिथि और एसपी दिवाकर शर्मा विशेष अतिथि के रूप में शिरकत करेंगे। कोरोना काल में सेवाभाव से कार्य करने वाले लोगों और स्वयंसेवी संगठनों को अमर उजाला की ओर से सम्मानित किया जाएगा।
गौर रहे कि अमर उजाला अपने सामाजिक दायित्वों के निर्वहन के लिए सदैव तत्पर रहता है। महामारी में भी कई जागरूक नागरिकों ने अपनी जान की परवाह किए बिना कोरोना पीड़ितों की सेवा में समर्पित भाव से कार्य किया। इन कोरोना योद्धाओं को सम्मानित किया जाएगा। व्यास अस्पताल बिलासपुर, रोटरी क्लब बिलासपुर, इंडियन कॅरिअर डिफेंस अकादमी बिलासपुर, अभि हेल्थ केयर, गोपाल महाजन सम्मान समारोह के सहयोगी होंगे। स्वास्थ्य विभाग, पुलिस विभाग, नगर परिषद बिलासपुर, प्रेस क्लब, श्री बाबा विश्वकर्मा मंदिर निर्माण समिति, श्री राम नाटक समिति डियारा सेक्टर, श्री नवदुर्गा संकीर्तन मंडल डियारा सेक्टर, महर्षि वेद व्यास गोसेवा समिति के सदस्यों को सम्मानित किया जाएगा। इस अवसर पर मिनर्वा ग्रुप के प्रबंधक प्रवेश चंदेल और ग्लोरी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक ब्रिगेडियर जेएस वर्मा विशेष रूप से मौजूद रहेंगे।