बिलासपुर। महिला थाना बिलासपुर में दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस ने इस संबंध में महिला थाना में मामला दर्ज कर दिया है।
महिला ने पुलिस को बताया है कि वह एक व्यक्ति से चंडीगढ़ में मिली थी। इसके बाद आरोपी उसे मनाली के एक होटल में ले गया। यहां महिला की सहमति के बगैर आरोपी से उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपी ने महिला को इस बारे किसी को बताने पर जान से मारने की भी धमकी दे डाली थी। काफी दिन बाद महिला ने इस संबंध में बिलासपुर के महिला थाना में मामला दर्ज करवाया है। एसपी बिलासपुर दिवाकर शर्मा कहा कि पुलिस मामले की गंभीरता से छानबीन कर रही है।