बिलासपुर/झंडूता। जिले में सोमवार को 257 में से 173 फ्रंट लाइन वर्करों का कोविड वैक्सीन का टीका लगाया गया। सीएचसी पंजगांई और सीएचसी झंडूता में पहली बार वैक्सीन की डोज दी गई। मार्कंडेय खंड के सीएचसी पंजगाई में सबसे ज्यादा 95 वर्करों का टीकाकरण करने का लक्ष्य रखा गया था। जिनमें से 80 वर्करों का टीका लगाया गया।
बीएमओ मार्कंडेय डॉ. श्याम वर्मा ने बताया कि सीएचसी पंजगाई में सबसे पहले आशा वर्कर को कोविड टीका लगाया गया। उसके बाद अन्य वर्करों का टीकाकरण किया गया। बताया कि सीएचसी में 95 में से 80 वर्करों को कोविड का टीका लगा। वहीं उन्हें 30 मिनट तक निगरानी में रखा गया। उसके बाद ही उन्हें बाहर भेजा गया। वहीं एमओएच डॉ. परविंद्र ने बताया कि जिला अस्पताल में सोमवार को 62 में से 30 की वैक्सीनेशन की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में फार्मासिस्ट शक्ति पाल को पहला टीका लगाया गया। कोरोना टीकाकरण अभियान के शुभारंभ अवसर पर वैक्सीनेटर सुखा देवी ने फार्मासिस्ट शक्ति पाल को पहला कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया। इसके उपरांत महिला स्वास्थ्य कार्यकर्ता सुमन चंदेल, सोनू चंदेल को टीका लगाया गया। इस अवसर पर एसडीएम झंडूता विकास शर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने बताया कि प्रथम चरण में स्वास्थ्य विभाग, आयुर्वेद विभाग, आईसीडीएस विभाग के फ्रंट लाइन कार्यकर्ताओं को टीका लगाया जा रहा है।