फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 756 लोगों का टीकाकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल बिलासपुर में कोरोना वैक्सीन लगवाता व्यक्ति। - फोटो : BILASPUR
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में रविवार को तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु के 245 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। जबकि 45 से 59 वर्ष के 511 लोगों का टीकाकरण किया गया। ये टीके सभी सरकारी अस्पतालों में निशुल्क लगाए जा रहे हैं। निजी अस्पतालों में 250 रुपये देकर टीका लगवाया जा सकता है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों का टीकाकरण किया जा रहा है। चाहे बीमारियों से प्रभावित हो या न हो। सभी का टीकाकरण किया जा रहा है। टीका लगवाने के लिए ज्यादा दूर जाने की जरूरत नहीं है। नजदीकी सरकारी अस्पताल/सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में निर्धारित दिनों में टीका लगवा सकते हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निर्धारित किया जाएगा कि किस-किस स्वास्थ्य केंद्र में किस दिन टीकाकरण होगा। इच्छुक व्यक्ति को उन्हीं निर्धारित तिथियों में से चयन करना होगा। इसके अतिरिक्त सीमित संख्या में स्वास्थ्य केंद्रों में टीकाकरण के दिन ऑन स्पॉट रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था होगी। इसका लाभ भी उठा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें