फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरे चरण में 104 बुजुर्गों का टीकाकरण

विज्ञापन
जिला अस्पताल में वरिष्ठ नागरिक को कोरोना की वैक्सीन लगाते हुए।
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में तीसरे चरण में 104 वरिष्ठ नागरिकों को टीकाकरण किया गया। एक हफ्ते में 1078 वरिष्ठ नागरिकों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई है। वहीं बीमारी से पीड़ित 45 से 59 वर्ष के 12 लोगों को कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया गया है। यह जानकारी मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रकाश दड़ोच ने दी।
विज्ञापन

बताया कि जिले में कोरोना टीकाकरण के तीसरे चरण में 60 वर्ष से अधिक आयु और 45 से 59 वर्ष के वे लोग जिन्हें कोई बीमारी है, उनको कोरोना वैक्सीन का टीका लगाया जा रहा है।
जिले में तीसरे चरण में सोमवार को तीन स्थानों आरएच बिलासपुर, नागरिक चिकित्सालय बरठीं और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झंडूता में टीकाकरण किया गया। 104 वरिष्ठ नागरिकों का टीकाकरण किया गया। उन्होंने बताया कि अब तक किसी में भी कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह और शरीर में दर्द हो सकता है। टीका लगाने के बाद व्यक्ति को आधा घंटा निगरानी में रखा जाता है। उन्होंने कहा कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जा रहे हैं। आगामी टीकाकरण के लिए जगह, तिथि का ब्योरा दे दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें