फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 19 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण, कोरोना का एक नया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। दूसरे चरण में शुक्रवार को 19 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण किया गया। जिले में अब तक 2064 फ्रंटलाइन वर्करों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं कुल 754 लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई गई है। टीकाकरण प्रक्रिया लगातार जारी है। वहीं जिले में कोरोना का एक नया मामला सामने आया है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि अग्रिम पंक्ति में आने वाले कर्मचारियों जिनमें पुलिस कर्मी, होमगार्ड, शहरी निकायों, पंचायतीराज विभाग के कर्मियों, राजस्व विभाग, मिलिट्री और पैरा मिलिट्री फोर्स में आने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 3087 लोगों यानी 90 प्रतिशत को टीके लग चुके हैं। उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहला टीका लगा लिया है, उनको 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। किसी को भी टीका लगाने से कोई गंभीर प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह और शरीर में मामूली दर्द होने जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। इसलिए टीका लगाने के बाद आधा घंटे तक निगरानी में रखा जाता है। घर जाने से पहले मरीज को हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाता है। उन्होंने कहा कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे। पहला चरण पूर्ण हो गया है और अब दूसरा चरण शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें