फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में दूसरे चरण में 1782 फ्रंटलाइन वर्करों का टीकाकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में दूसरे चरण में अब तक 1782 फ्रंट लाइन वर्करों को कोराना की वैक्सीन लगाई गई। दूसरे चरण में पुलिस कर्मियों, होमगार्ड, शहरी निकायों, पंचायतीराज विभाग के कर्मियों, राजस्व विभाग, मिलिट्री और पैरा मिलिट्री फोर्स के अधिकारियों व कर्मचारियों का टीकाकरण किया जा रहा है। पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 86 फीसदी अधिकारियों और कर्मचारियों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जा चुकी है। वहीं दो हजार स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जा चुकी है।
विज्ञापन

मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि पहले चरण के टीकाकरण के दौरान किसी तरह का कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं दिखा। इस वैक्सीन को लेकर लोगों को कतई भी संदेह नहीं करना चाहिए। यह पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि दूसरे चरण में ज्यादा से ज्यादा लोग टीकाकरण के लिए आगे आएंगे। उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहला टीका लगा लिया है उनको अब 28 दिन बाद दूसरा टीका लगाया जाएगा। उन्होंने बताया कि टीकाकरण के बाद मामूली बुखार, टीका लगाने की जगह मामूली दर्द होना, शरीर में दर्द होने जैसे प्रतिकूल प्रभाव हो सकते हैं। टीका लगाने के बाद आधा घंटा निगरानी में रखा जाता है। घर जाने से पहले मरीज को एक हेल्पलाइन नंबर भी दिया जाता है। किसी प्रकार की अफवाहों और भ्रांतियों पर भरोसा न करें। उन्होंने कहा कि ये टीके चरणबद्ध तरीके से सभी को लगाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें