घुमारवीं के एसडीएम शशि पाल शर्मा कोविड वैक्सीन के दूसरे चरण में वैक्सीन का टीका लगवाते हुए।
- फोटो : BILASPUR
बिलासपुर। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि आरएच बिलासपुर, सीएच घुमारवीं और एचसी तलाई में 118 लोगों को कोरोना वैक्सीन के टीके लगाए गए। दूसरे चरण में जिले में अब तक कुल 1323 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। 90 लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज दी गई। सोमवार को बिलासपुर अस्पताल में एसपी दिवाकर शर्मा और घुमारवीं में एसडीएम शशिपाल ने टीका लगवाया।
पहले चरण में स्वास्थ्य विभाग के 2844 अधिकारियों और कर्मचारियों को वैक्सीन लगाई जा चुकी है। पहले चरण में 84 प्रतिशत लोगों को टीके लग चुके हैं। उन्होंने कहा कि इन विभागों के शेष बचे अधिकारी व कर्मचारी नजदीक के खंड चिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं। ताकि समय रहते उनका टीकाकरण किया जा सके। उन्होंने बताया कि जिन्होंने पहला टीका लगा लिया है उनको भी अब 28 दिन पूरे होने पर दूसरा टीका लगना शुरू हो जाएगा। उन्होंने बताया कि किसी को भी टीका लगाने से कोई प्रतिकूल प्रभाव नहीं हुआ। उन्होंने बताया कि वैक्सीन की एक डोज लगवाने के बाद 28 दिन के बाद दूसरी डोज लगवाई जाती है। इसके बाद 14 दिन शरीर रोग प्रतिरोधक क्षमता बनाने में लगा देता है। दोनों टीके लगाने के 14 दिन के बाद शरीर पर कोरोना वायरस का प्रभाव नहीं होगा या बेहद कम होगा। लेकिन मास्क व सामाजिक दूरी के नियमों का पालन जरूरी है।