फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 2737 लोगों ने लगवाई कोरोनना की वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलासपुर। जिले में शुक्रवार को 2737 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई गई। 1433 वरिष्ठ नागरिकों और 45 से 59 वर्ष तक की आयु के 1304 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। अभी तक जिले में 1,19,726 लोगों का टीकाकरण किया गया है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी बिलासपुर डॉ. प्रकाश दड़ोच ने बताया कि क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में सप्ताह में 6 दिन सोमवार से शनिवार तक व विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। बिलासपुर शहर के लोगों का टीकाकरण क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में ही होगा। नागरिक चिकित्सालयों में हर मंगलवार, शुक्रवार, शनिवार व विकल्प के रूप में रविवार को टीके लगाए जा रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में हर मंगलवार, शुक्रवार व शनिवार को टीके लगाए जा रहे हैं। प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी हर मंगलवार व शुक्रवार को टीकाकरण हो रहा है। जिले के उपस्वास्थ्य केंद्रों में भी प्रत्येक सोमवार व वीरवार को टीकाकरण किया जा रहा है। अब सभी आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों में भी टीकाकरण हर बुधवार को होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें